Tuesday, 9 April 2019

मचा हाहाकार: शॉर्ट-सर्किट से खेत में पड़े गेहूं में लगी आग

उदयपुर/ भटेवर. कस्बे में मामादेव बावजूी से साकरिया को जोडऩे वाले मार्ग पर स्थित एक खेत से गुजरते बिजली तारों के बीच हुए शॉर्ट-सर्किट के बाद वहां पड़े कटे गेहूं ने आग पकड़ ली। मौके पर कार्य कर रही महिलाओं एवं खेत मालिक किसान ने सुझबूझ दिखाते हुए बढ़ती हुई आग को रोकने में सफलता हासिल की। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
इससे पहले गणेश लाल सुथार के खेत पर सिजारी का कार्य करने वाले किसान कालूलाल ने गेहूं काटकर पुलिया बांधने के बाद खेत में सूखने के लिए रख दी थी। तभी यहां से गुजर रही बिजली लाइन में शॉर्ट-सर्किट से गेहूं की पुलियों में आग लग गई। करीब 20 से 25 पूलियां आग में जल गई। इससे सचेत हुई खेत की महिलाओं ने तत्परता दिखाते हुए गेहूं की दूसरी पूलियों को दूर कर दिया। इससे नुकसान होने से बचा। सूचना पर खेत मालिक भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय किसानों की मदद से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। इधर, विद्युत निगम कार्मिकों ने मौके पर पहुंचे बिजली लाइन दुरस्त की। साथ ही किसानों को बिजली लाइन के नीचे पूलियां नहीं रखने की बात कही। विद्युत निगम के तारों से फसल जलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी इस तरह की ढेरों घटनाएं ग्रामीण इलाकों में किसानों के साथ नुकसान का खिलवाड़ करती रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FZwdTi
via IFTTT

No comments: