Tuesday, 9 April 2019

इस गांव के लोगों के हाल जानकर दु:ख होगा: आधा दर्जन से अधिक हैंडपंप खराब

उदयपुर/ झाड़ोल. उपखण्ड क्षेत्र गैजवी ग्राम पंचायत में आधा दर्जन से अधिक हैण्डपंप खराब हैं। बीते एक वर्ष के दौरान बंद हुए हैंडपंपों की समस्या लोगों को पानी के लिए लंबी दूर तय कर चुकानी पड़ रही है। पानी लेने जाने से पहले लोगों के कंठ सूख रहे हैं। दूसरी ओर ग्राम पंचायत एवं मिस्त्री को शिकायत के बावजूद हैंडपंप दुरस्त नहीं हो पा रहे हैं। वर्तमान में काड फला हैंडपंप, हाबावाड़ा फला, पूर्व सरपंच भैरूलाल के घर के पास, मगनलाल जैन दुकान के बाहर, शंकरलाल पूर्व वार्ड पंच झाकड़ा के पास हल्का हल्का पानी आ रहा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैण्डपम्प खराब पडा हैं।
पनघट से ला रहे पानी
ग्रामीण मोर मगरा स्थित सौर उर्जा से चलित पनघट योजना से मोटरसाइकिल पर दो-दो किलोमीटर दूरी तय कर पीने का पानी ला रहे हैं। गौरतलब है कि पूर्व जिला कलक्टर के स्तर पर गांवों में टैंकरों की सप्लाई लगवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भिजवाने को कहा गया था, लेकिन अब तक स्थानीय प्रशासन के स्तर पर किसी कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया गया है। विकास अधिकारी स्तर पर भी चुप्पी साधी हुई है।
दूर होगी समस्या
पीने के पानी की समस्या है तो शीघ्र ही मिस्त्री भिजवाकर हैंडपंप दुरस्त कराए जाएंगे।

रेखा गौड, विकास अधिकारी, पंचायत समिति- झाड़ोल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Uq0pRz
via IFTTT

No comments: