भुवनेश पंड्या
उदयपुर. उदयपुर में बुधवार को 45 नए पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7003 हो गई है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि कोविड जांच के लिए 632 सैंपल लिए गए। जांच के दौरान 587 नेगेटिव मिले। अब तक 6602 मरीज ठीक होकर डिसचार्ज हो चुके हंै। कुल 327 एक्टिव केस होकर 239 केस होम आइसोलेशन किए हुए हैं एव 74 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। कोविड.19 प्रभारी डॉ. शंकर एच बामनिया ने बताया कि 45 पॉजिटिव में से 28 केस शहरी क्षेत्र से है, इनमेें 02 कोरोना वॉरियर्स, 12 क्लोज कॉन्टेक्ट व 14 नए तथा ग्रामीण क्षेत्र से 17 पॉजिटिव में से 4 क्लोज कॉन्टेक्ट, 13 नए केस है। कोरोना वॉरियर्स में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के एमबी में कार्यरत 33 वर्षीय सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर एवं सैटेलाइट हॉस्पिटल में कार्यरत आदर्श कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय मेल नर्स संक्रमित मिले हैं।
------
यहां भी मिले संक्रमित
पंचायत समिति रोड कोटड़ा, बंजारिया खेरवाड़ा, अमृत नगर बेदला, सोपुरा रुंडेड़ा भींडर, कलाल मोहल्ला चावंड़, सराड़ा, राज कमल अपार्टमेंट बेदला बडग़ांव, खानपुर कॉलोनी भूपालपुरा, मोर भवन फ तहनगर, गोल्ड लीफ विलास बिहाइंड राजकमल होटल भुवाणा, ज्योति स्कूल भुवाणा के पास, रामेश्वरम अपार्टमेंट मनवा खेड़ा, लखावली रोड बेदला रातडिया फ ार्म, जावर माइंस सराड़ा, डिफेंस कॉलोनी न्यू भूपालपुरा, चूडिय़ों की शॉप आउट साइड चांदपोल, सहेली नगर हनुमान मंदिर के पास, गुलशन नगर रामपुरा कोलबा, एमबी परिसर, रीको हाउसिंग कॉलोनी, उदय विहार मादड़ी इंडस्ट्री एरिया, रॉयल राजविलास सुभाषनगर के सामने, श्रीनगर कॉलोनी रामपुरा नियर आलोक स्कूल सेक्टर 11, प्रेम नगर नागदा रेस्टोरेंट्स केशव नगर, कालाजी गोराजी, मुर्शीदनगर सेक्टर 12, महिला थाना चित्रकूट नगर के सामने, ओस्तवाल नगर सुंदरवास, अंबेनगर शक्ति पार्क सेक्टर 14 के पास, रूप सागर सेक्टर 3, गायत्री मार्ग अमल का कांटा, करजली हाउस मोती हिरण मगरी सेक्टर 11, टाटा रेस्त्रो टेकरी पुलिस लाइन, सेटेलाइट हॉस्पिटल के पीछे, अंबामाता स्कीम से पॉजिटिव मिले हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34XClc6
via IFTTT
No comments:
Post a Comment